17 Apr 2024, 00:58:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

आप की हार पर बोले अन्ना हजारे, केजरीवाल की कथनी-करनी में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 2:20PM | Updated Date: Apr 26 2017 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी को बीजेपी के हाथों करारी हार मिली है। बीजेपी 185 सीटों के साथ नंबर वन पार्टी बनी है तो वहीं आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। इस हार के बाद केजरीवाल हर तरफ से घिर गए हैं। अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी कथनी और करनी में फर्क था इसलिए उन्हें ऐसी हार मिली है।

कभी केजरीवाल के साथ काम कर चुके अन्ना के मुताबिक उन्होंने कई बार अरविंद को संदेश देने की कोशिश की थी। अन्ना ने कहा, 'मैंने अरविंद को चेताया था कि पहले दिल्ली राज्य के लोगों ने आप पर जो भरोसा दिखाया था तो दिल्ली के विकास के लिए काम करो। सारे देश के सामने दिल्ली राज्य को विकास वाला राज्य ऐसा मॉडल बनाओ लेकिन अरविंद ने कभी भी मेरी बात नहीं सुनी। पहले लोकसभा के चुनाव लड़े, फिर पंजाब, गोवा में भी अपना भाग्य आजमाने की कोशिश की, लेकिन ये सब करते हुए दिल्ली राज्य को ही भूल गए।'
 
अन्ना ने कहा, 'मेरे बताए हुए मार्ग पर नहीं चले इसलिए इस चुनाव में लोगों ने अरविंद केजरीवाल की 'आप' पार्टी के पक्ष में वोट नहीं किया और उनकी आज करारी हार हो गई। अन्ना ने कहा कि कुर्सी का धर्म ही ऐसा होता है, एक बार सत्ता की कुर्सी मिल जाए तो सिर्फ सत्ता ही दिखती है और लोग समाज कार्य भूल जाते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »