29 Mar 2024, 14:12:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

आप ने हार का ठिकरा EVM पर फोड़ा, योगेंद्र बोले- हार स्वीकारें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 11:46AM | Updated Date: Apr 26 2017 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली नगर निगम के चुनावों में अपनी हार को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाया है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की जीत मोदी लहर की नहीं बल्कि ईवीएम लहर की है।

वहीं, आप नेता आशुतोष ने भी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि एमसीडी में भाजपा 10 साल से है, एक भी ऐसा काम गिना दें जो भाजपा ने किया हो। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
 
कभी केजरीवाल के सहयोगी रहे और स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाना गलत है। ईवीएम से छेड़छाड़ करके लोकतंत्र को कमजोर करने के 'आप' के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे सवालों से ही लोकतंत्र कमजोर होता है।
 
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की एक न्यूनतम मर्यादा होती है कि अगर आपकी हार हो तो आपको विनम्रता के साथ हार स्वीकार कर लेनी चाहिए।
ईवीएम पर आप के सवाल उठाए जाने पर दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार को दुविधा दूर करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि जो हारता है वो कहता है कि ईवीएम खराब है, जो जीतता है वो कहता है कि ईवीएम ठीक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »