28 Mar 2024, 14:41:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

MCD Results : BJP की लगातार तीसरी जीत, कांग्रेस की 92, AAP की 40 सीटों पर जमानत जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 10:38AM | Updated Date: Apr 27 2017 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर बाजी मारी है। तीनों नगर निगमों पर बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता हासिल की है। इस बार के निगम चुनाव के परिणामों को देखा जाए तो आम आदमी पार्टी जिसने पहली बार एमसीडी चुनाव लड़ा और दिल्ली में सरकार होने के बावजूद करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।

हालही में राजौरी गार्डन की विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की जमानत भी जब्त हो गई थी। लेकिन एमसीडी चुनावों में भी उसकी हालत नहीं सुधरी। एमसीडी चुनावों में आप के 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है लेकिन उससे ज्यादा बुरी दशा कांग्रेस की है। कांग्रेस जहां इन चुनावों में तीसरे नंबर पर रही। वहीं कांग्रेस के 92 उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हुई है। 

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि रूझानों को देखते हुए वह दिल्ली की जनता को नमन करते हैं। यह पीएम मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल इसी को जनमत संग्रह मानते हैं तो अपने राइट टू रिकॉल की मांग को याद करें।

एमसीडी चुनाव नतीजे

दक्षिणी दिल्ली 

भाजपा - 70, आप-   16, कांग्रेस - 13, अन्य - 5

उत्तरी दिल्ली

भाजपा - 71, आप-  18, कांग्रेस - 11, अन्य - 3

पूर्वी दिल्ली

भाजपा - 41, आप-  8, कांग्रेस - 11, अन्य - 3

दस सालों से निगम की सत्ता में है भाजपा

दिल्ली नगर निगम पर दस वर्षों से भाजपा सत्ता में है। जबकि, कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। पहले वर्ष 2007 से 2012 तक एकीकृत निगम में भाजपा की सत्ता रही है। जबकि, विभाजन के बाद 2012 में हुए चुनावों में भी भाजपा को तीनों निगमों में बहुमत मिला है। इस बार के नतीजों से पहले भी तमाम एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई गई है। इससे जहां भाजपा के हौसले बुलंद दिख रहे हैं, वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस बयान देने में सावधानी बरत रहे हैं।

54 फीसदी हुआ था मतदान

एमसीडी चुनाव के लिए को वोटिंग हुई थी। कुल 54% वोटिंग दर्ज की गई थी। 270 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। दो वार्डो में चुनाव नहीं कराया जा सका। इसमें पूर्वी दिल्ली का मौजपुर और उत्तरी दिल्ली का सराय पीपल थाला शामिल है। इन जगहों पर समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट का निधन हो गया था।

71 लाख लोगों ने किया है मतदान

दिल्ली में कुल एक करोड़ 32 लाख मतदाता है। इसमें से 71,39,994 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा मतदान दक्षिणी दिल्ली में हुआ है। यहां पर 26,87,685 लोगों ने मतदान किया। जबकि, उत्तरी निगम में 26,80,011 लोगों ने और पूर्वी निगम में 17,72,298 लोगों ने मत डाले हैं।

निगम में रहेगा बहुमत

निगम की 272 सीटों में 138 पर महिलाएं और 134 पर पुरुष रहेंगी। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी एमसीडी में 42 सामान्य प्रत्याशी, 10 महिला एस.सी, 10 एस.सी. और 42 महिला सीटों के लिए मतदान कराया गया था। इसी प्रकार दक्षिणी निगम में 44 सामान्य प्रत्याशी, 8 महिला एस.सी., 7 एस.सी. व 45 महिला और पूर्वी निगम में 26 सामान्य, 2 महिला एस.सी., 5 एस.सी. और 27 महिला सीटों को लिए मतदान कराया गया था। इन सीटों के लिए राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों समेत बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »