29 Mar 2024, 19:20:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्‍ली MCD चुनावः वोटिंग खत्म, शाम 4 बजे तक महज 43% मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2017 10:18AM | Updated Date: Apr 23 2017 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के 270 वार्डों के लिए हो रहे मतदान संपन्न हो गए हैं। सुबह जब वोटिंग शुरू हुई तो मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नदारत थी। लगा कि दिन ढलने के साथ वोटिंग में रफ्तार पकड़ेगी। लेकिन सुस्त मतदान की वजह से दोपहर 12 बजे तक महज 24 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड हुई और फिर दोपहर 2 बजे ये आंकड़ा करीब 34 फीसदी तक ही पहुंच पाया। जबकि शाम 4 बजे तक 43 फीसदी वोटिंग हुई।
 
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 1,004 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं तो दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 985 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 548 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा।
 
- 11 बजे तक 4.26 प्रतिशत मतदान। 
- 10 बजे तक साढ़े 8.5%मतदान। 
- अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ डाला वोट। 
- वोट डालने पहुंचे अरविंदर सिंह लवली, हाल ही में बीजेपी में हुए हैं शामिल। 
- दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल किया मतदान। 
- दिल्ली निगम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। 
 
दिल्ली में हो रहे निगम चुनाव में पहली बार नोटा का प्रयोग किया जा रहा है। निगम चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए करीब 56 हजार दिल्ली पुलिस, 40 कंपनियां पैरामिलिट्री और 20 हजार होमगार्डस को भी तैनात किया गया है। वोटिंग को देखते हुए मेट्रो ट्रेन सुबह 4 बजे से ही चलनी शुरू हो गई है। दिल्ली से लगी सीमा को भी सील कर दिया गया है। 26 अप्रैल को निगम चुनाव की मतगणना होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »