26 Apr 2024, 00:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

बर्खास्त बरखा सिंह BJP में शामिल, राहुल के नेतृत्‍व पर उठाए सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 4:35PM | Updated Date: Apr 22 2017 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद बरखा शुक्ला सिंह को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें बीजेपी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू और नेता विजय गोयल ने बीजेपी में शामिल किया। बरखा सिंह दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

इससे पहले दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा सिंह ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और राहुल गांधी एवं अजय माकन सहित पार्टी नेताओं पर हमला बोला। उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाने वाली बरखा शुक्ला सिंह को कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर किया गया। इस मुद्दे पर बरखा शुक्ला सिंह ने एनडीटीवी से कहा कि कांग्रेस ने पार्टी से निकालकर दिमागी दिवालियापन का सबूत दिया है। पार्टी में कोई भी बोलने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहा है। निकालने के फरमान पर करारा जवाब देंगे।
 
हालांकि बरखा ने आगे कहा था कि मेरे सारे विकल्प खुले हैं। मैं कोर्ट और चुनाव आयोग जाऊंगी। लेकिन यह भी कहा था कि मैं पार्टी में रहकर लड़ाई लड़ूंगी, किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगी। मेरे दिल में कांग्रेस है। मेरा पार्टी से निष्कासन राहुल गांधी की मानसिकता दिखाता है। हम राहुल गांधी मुक्त कांग्रेस मुहिम चलाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी दिमागी रूप से बीमार हैं और अजय माकन ने मुझे गाली दी है। इससे पहले बरखा ने ट्वीट किया था आज का नारा, राहुल गांधी मुक्त कांग्रेस। हालांकि उनका यह ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »