25 Apr 2024, 18:17:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने अपने पद से दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 2:02PM | Updated Date: Apr 20 2017 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन उन्होंने ये साफ किया है कि वह कांग्रेस पार्टी में बनी रहेंगी।

बरखा का आरोप है कि अजय माकन ने बदतमीज़ी की, बदजुबानी की, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिए गए।
 
राहुल गांधी ने भी हमारी बात नहीं सुनी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता इन दिनों दूसरे दलों की ओर रुख कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पूर्व दिल्ली प्रदेश अरविंदर सिंह लवली भी कांग्रेस पार्टी में चले गए हैं। उन्होंने ने भी माकन पर कई आरोप लगाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »