28 Mar 2024, 16:03:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आप विधायक अमानतुल्‍ला पर फायरिंग, कांग्रेस पर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2017 2:45PM | Updated Date: Apr 19 2017 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले मंगलवार देर रात एक प्रत्याशी पर गोलीबारी की घटना ने सनसनी फैला दी है। मंगलवार देर रात आम आदमी पार्टी के विधायक पर गोलीबारी की गई। दरअसल आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान पर जामिया नगर इलाके के बाटला हाउस चौक पर तीन गोलियां चलाई गईं। 
 
आम आदमी पार्टी ने इस गोलीबारी का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। दरअसल वारदात से पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ रहे हैं। इस झडप के कुछ देर बाद ही आप विधायक अमानतुल्ला खान पर रात बारह बजे के करीब गोलियां चलाई गई। अमानतुल्ला खान इसके लिए इलाके में केजरीवाल की रैली के बाद कांग्रेस की बौखलाहट को जिम्मेदार बता रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »