20 Apr 2024, 10:55:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

4 साल से घर में बंद मां-बेटी बनी जिंदा कंकाल, पुलिस ने बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2017 8:19PM | Updated Date: Mar 23 2017 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के महावीर एन्क्लेव इलाके में बुधवार को पुलिस ने एक महिला और उसकी बेटी को बचाया, जिन्होंने खुद को 4 साल से अपने ही घर में बंद कर रखा था।

 
जानकारी के मुताबिक कमरे में बंद जिंदा कंकाल बन चुकीं मां-बेटी को निकाला गया है। उन्होंने खुद को 4 साल से कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक दोनों मां-बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है।। पुलिस आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि इन मां-बेटी के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि कलावती (42) पुत्री दीपा (20) ने पहली मंजिल पर स्थित अपने घर में खुद को बंद कर रखा है। इसके बाद पुलिस ने वहां जाकर उन्हें निकाला, और अस्पताल में भर्ती करवाया।
 
कलावती के ससुर महावीर मिश्रा बगल के कमरे में ही रहते है और जब भी मां-बेटी खाना मांगते थे तो उन्हें दिन में एक बार दे देते थे। दोनों महिलाओं ने पुलिस के साथ अस्पताल जाने से भी इनकार कर दिया था। पुलिस ने बताया कि, उनके कमरे से बदबू आ रही थी। दोनों काफी कमजोर हो चुकी है।
 
महावीर ने पुलिस को बताया कि 17 साल पहले पत्नी की मौत हो गई। 2013 में सड़क हादसे में दोनों बेटों की जान चली गई। उनका दावा है कि उनकी बहू कलावती और दीपा ने तभी से खुद को कमरे में कैद कर लिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »