23 Apr 2024, 15:57:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसान की आय बढ़ाने के लिए उपज का मानक जरुरी: सीतामरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 8:56PM | Updated Date: Feb 22 2017 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसानों की आय बढाने के लिए अनुसंधान, मानक और समग्रता पर ध्यान देना होगा। सीतारमण ने यहां अंतर मंत्रालय विचार-विमर्श के दौरान भारतीय खाद्य एवं कृषि परिषद के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनुसंधान, उपज को मानक और समग्रता पर ध्यान देने  की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों तथा प्रयासों में समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कृषि उपज का घरेलू और विदेश व्यापार बढ़ाने के लिए किसी भी सुझाव पर अमल करने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि कृषि में शोध का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि तंबाकू के विकल्प के तौर पर फसल तलाशने के लिए कोई शोध नहीं किया गया है। इससे तंबाकू किसानों को कोई विकल्प नहीं मिल पा रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्याज पर भी शोध की जरुरत है जिससे इसका लंबे समय तक भंडारण किया जा सके।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि उपज को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाना चाहिए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »