25 Apr 2024, 07:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बच्चों के लिए खेल छात्रवृत्ति की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 3:04PM | Updated Date: Feb 19 2017 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कमजोर वर्ग की बच्चियों की प्राथमिक तथा उच्च शिक्षा के साथ ही खेलों के प्रति उनका आकर्षण बढ़ाने के लिए शकुंतला सिंह मेमोरियल रीता कुमार फाउंडेशन ने खेल छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। फाउंडेशन तथा अमेरिकन एक्सेलसियर स्कूल के संस्थापक हर्ष कुमार ने यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि इसके तहत एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

बच्चों में शैक्षिक कुशलता के साथ-साथ अन्य कौशल जैसे सामाजिक, व्यावहारिक तथा निजी रूप से कुशल होना भी बेहद आवश्यक है। इसी के तहत  कमजोर तबके के बच्चों को खेल छात्रवृत्ति देकर उनके खेल कौशल को निखारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी औसतन एक लाख ग्रामीण बच्चों को शिक्षा तथा खेल छात्रवृत्ति दिए जा रहे हैं।

वर्तमान में फाउंडेशन इस कार्य के लिए सालाना लगभग एक करोड़ रूपए खर्च कर रही है। हर्ष ने बताया कि 12 साल पहले 100 करोड़ रूपए की दान निधि से शुरू किये गये इस फाउंडेशन के पास  अभी 300 करोड़ रुपए का कोष है। इसमें सालाना 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। फाउंडेशन 50 गैर लाभकारी संगठनों की आर्थिक मदद कर रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »