29 Mar 2024, 08:01:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मिड डे मील में मिला मरा हुआ चूहा- 9 छात्र बीमार, FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 10:22AM | Updated Date: Feb 17 2017 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद नौ छात्र बीमार पड़ गए। खाने में मरा हुआ चूहा पाया गया। खाना देवली इलाके में स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परोसा गया था, जिसे खाने के बाद छात्र बीमार पड़ गए। 

बीमार छात्रों को उपचार के लिए मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया छात्रों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। सिसोदिया ने अपने ट्वीट में कहा - सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन में एक चूहा पाया गया। नौ छात्रों को अस्पताल ले जाया गया। 
 
मैंने चिकित्सकों से बातचीत की और बच्चे ठीक हैं। उन्होंने कहा - बच्चों के मामले में इतनी बड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब स्कूलों की रसोई में खाना दिल्ली सरकार के अधिकारियों की देखरेख में बनेगा। सिसोदिया ने इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। सिसोदिया ने कहा कि इस घटना पर सरकार ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए मिड डे मील की सप्लाई करने वाले एनजीओ के खिलाफ एफआईआर कर ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »