25 Apr 2024, 20:39:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

भारत के वित्तमंत्री बजट के पहले क्यों बनाते है हलवा !

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 12:37PM | Updated Date: Jan 21 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हलवा सेरेमनी के साथ आम बजट 2017-18 की छपाई का काम शुरू हो गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के हाथों हलवा सेरेमनी होने के बाद बजट की छपाई का काम शुरू हो गया। परंपरा के तहत हर साल बजट छपाई से पहले हलवा सेरेमनी निभाई जाती है और वित्त मंत्री इस काम से जुड़े सभी लोगों को हलवा बांटते हैं।

वित्त मंत्री ने खिलाया हलवा

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट से जुड़े लोगों को हलवा बांटा और इसी के साथ वित्त मंत्रालय के ज्यादातर अफसर और कर्मचारी पूरी दुनिया से कट गए। अब वित्त मंत्रालय से जुड़े तमाम अधिकारी और कर्मचारी प्रिटिंग प्रेस और नॉर्थ ब्लॉक से तबतक नहीं निकलेंगे जबतक आम बजट पेश नहीं हो जाता।

परिवार से कट जाएंगे अधिकारी, कर्मचारी

आम बजट बेहद गोपनीय दस्तावेज है। जबतक बजट बनने के प्रक्रिया होती है जो अधिकारी इससे जुड़े होते हैं, उन्हें नॉर्थ ब्लॉक में रहना होता है। ये सभी परिवार और दुनिया से पूरी तरह कटे होते हैं। इन लोगों को कहीं बात करने की इजाजत नहीं होती। सिर्फ कॉल रिसीव करते हैं, ये लोग किसी को फोन भी नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि गुप्त जानकारी किसी भी तरह बाहर न जा पाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »