25 Apr 2024, 21:17:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

लाइसेंस, वाहन नवीनीकरण शुल्क वृद्धि वापस ली जाए: माकन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2017 5:35PM | Updated Date: Jan 19 2017 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने हाल ही में लाइसेंस और नवीनीकरण शुल्क में भारी बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग करते हुए इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की घोषणा की है।

माकन ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केन्द्र सरकार के 29 दिसम्बर के इस फैसले से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और आम जनता पर भारी बोझ पड़ा है। इससे वायु प्रदूषण रोकने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी धक्का लगेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने भी बिना विचारे केन्द्र सरकार के इस फैसले को लागू कर दिया जबकि वह इसको लागू नहीं भी कर सकती थी और यदि लागू करना था तो इस पर सब्सिडी दी जा सकती थी।

इस फैसले से वाणिज्यक वाहनों का फिटनेस शुल्क 300 प्रतिशत बढ़कर 200 से 600 रुपए हो गया। फिटनेस देरी शुल्क 20 रुपए से बढ़ाकर 100 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया। आई डी टी आर के तहत लाइसेंस बनवाने की फीस भी 6000 ये बढ़ाकर 8500 रुपए कर दी गई। इस प्रकार वाणिज्यक वाहन बनवाने के लाइसेंस पर करीब 10 हजार रुपए खर्च आएगा। अन्य कई और मदों में भी शुल्क में भारी बढ़ोत्तरी की गई है।

माकन ने कहा कि शुल्क में बढ़ोत्तरी का सबसे ज्यादा असर टैक्सी और आॅटो रिक्शा चालकों पर पड़ा है जिन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में काफी मदद की थी।

उन्होंने कहा कि बढ़े शुल्क को वापस लेने के लिए प्रत्येक जिले में बैठक की जाएगी और इसकी शुरुआत दिल्ली प्रदेश आॅटो टैक्सी यूनियन के साथ मिलकर 24 जनवरी को आनंद विहार से करेंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »