23 Apr 2024, 17:56:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

केजरी सरकार पर CBI का शिकंजा मनीष के खिलाफ जांच शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 11:50PM | Updated Date: Jan 19 2017 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल सरकार पर CBI ने शिकंजा कस दिया है। CBI ने दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। CBI ने मनीष सिसोदिया पर अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया कैंपेन 'टॉक टू एके' में नियमों के उल्लंघन और अनियमितता के आरोपों का जांच कर रही है।

इसके अलावा सीबीआई ने आम आदमी पार्टी सरकार के एक और मंत्री सतेंद्र जैन पर भी शिकंजा कस दिया है। उनकी बेटी सौम्या जैन को दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट का सलाहकार बनाए जाने के मामले में एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है।
 
सीबीआई जांच शुरू होते ही ट्विटर पर केजरीवाल ने अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए सीबीआई जांच पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
आपको बता दें कि पंजाब में हाल ही में चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी राज्य में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में आप के स्टार प्रचारक के तौर पर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। दिल्ली से अनुपस्थिति को लेकर बीजेपी उन्हें भी निशाने पर लेती रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »