25 Apr 2024, 02:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

तकनीकी खराबी के कारण डिब्रूगढ़ जा रहा विमान कोलकाता में उतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 6:44PM | Updated Date: Jan 18 2017 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण आज उसे कोलकाता हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा।

इंडिगो के प्रवक्ता अजय जसरा ने बताया कि फ्लाइट संख्या 6ई-3645 ने दिल्ली से डिब्रूगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। उसने एहतियात के तौर पर कोलकाता के निकटस्थ हवाई अड्डे पर विमान उतारने का फैसला किया। फ्लाइट में दो नवजात बच्चों समेत कुल 180 यात्री सवार थे।

एयरलाइंस ने कहा है कि पायलट ने किसी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की थी, लेकिन एटीसी ने खुद अपनी  तरफ से पूरी तरह आपात स्थिति की घोषणा कर दी तथा हवाई अड्डे पर उसी हिसाब से तैयारी कर ली।

जसरा ने बताया कि विमान ने सुरक्षित लैंड किया तथा पूरी घटना से नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को अवगत करा दिया गया है। साथ ही एयरलाइंस ने आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी क्या थी, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »