29 Mar 2024, 13:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेला बुधवार से शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 2:52PM | Updated Date: Jan 17 2017 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेला (आईआईजीएफ) बुधवार से यहां शुरू हो रहा है। यह दक्षिण एशिया में देश की सबसे बड़ी परिधान प्रदर्शनी है। इसमें परिधानों के अलावा फैशन एक्सेसरीज को भी प्रदर्शित किया जाएगा। तीन दिन की यह प्रदर्शनी विदेशी खरीदारों को यहां से उत्पाद खरीदने तथा परिधान एवं फैशन एक्सेसरीज खंड में भारतीय कंपनियों के साथ कारोबारी संबंध स्थापित करने का मौका मिलेगा।

कपड़ा मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस प्रदर्शनी में 14 राज्यों से 312 भागीदार हिस्सा ले रहे हैं। प्रदर्शनी में महिलाओं के परिधान, एक्सेसरीज के अलावा बच्चों और  पुरषों के परिधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का आयोजन परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद :एईपीसी: द्वारा किया जा रहा है। एईपीसी के चेयरमैन अशोक रजनी ने कहा कि आईआईजीएफ का उद्देश्य परिधान और फैशन एक्सेसरीज क्षेत्र में ताजा ट्रेंड को प्रदर्शित करना है। साथ ही ब्रांड इंडिया की वैश्विक पहचान बनाना है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »