19 Apr 2024, 09:07:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ प. बंगाल में FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 12:30AM | Updated Date: Jan 17 2017 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ पश्चिम बंगाल के हुगली में शिकायत दर्ज की गई है। विजयवर्गीय पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 
 
विजयवर्गीय के खिलाफ टीएमसी नेता सुबीर मुखर्जी ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विजयवर्गीय कोलकाता भाजपा के प्रभारी भी हैं। 
 
आरोप है कि महीने भर पहले विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान बनर्जी के खिलाफ अपशब्द कहे थे। हुगली के एसपी सुकेश कुमार जान ने कहा है कि हम शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »