25 Apr 2024, 09:58:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

BJP ने जारी की यूपी-उत्तराखंड के उम्मीदवारों की पहली सूची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 7:45PM | Updated Date: Jan 16 2017 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों-2017 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है। यूपी चुनाव के लिए पहली लिस्ट में 149 उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि उत्तराखंड के 70 में से 68 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

यूपी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने बेहट से महावीर राणा और नकुट से धर्मसिंह सैनी को टिकट दिया है। इसके अलावा गंगोह से प्रदीप चौधरी, नहटोर से ओम कुमार को पार्टी ने टिकट दिया है। मथुरा से श्रीकांत मिश्र को भी टिकट दिया गया है। वहीं, बलदेव सीट से पूरनप्रकाश पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पक्षालिका सिंह को बीजेपी ने बाह से उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को यूपी और उत्तराखंड चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची का ऐलान किया। उन्होंने आगे कहा कि बाकी बची सीटों के लिए उम्मीदवार मंगलवार को फिर से होने वाली बैठक में तय किए जाएंगे।
 
यूपी में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट:
महावीर राणा 
ब्रजेश सिंह (देवबंद) 
चेतन चौहान (अमरोहा के नौगांव)
संगीत सोम (सरधना)
लक्ष्मीकांत वाजपेई (मेरठ)
अतुल गर्ग (गाजियाबाद)
श्रीकांत शर्मा (मथुरा) 
एसपी बघेल (टुंडला) 
महावीर राणा (बेहत) 
धर्मसिंह (नकुड़) 
राजीव (सिअनि सहारनपुर) 
मनोज चौधरी (सहारनपुर) 
देवेंद्र (रामपुर) 
सुरेश राणा (थानाभवन) 
धीरेंद्र सिंह (जेवर) 
सुरेश खन्ना (शाहजहांपुर)
रोमी शाहनी (पलिया)
डीसी वर्मा (मीरगंज) 
बहोरन लाल (भोजीपुरा) 
केसर सिंह (नवाबगंज) 
राजेश अग्रवाल (बरेली)
 
उदयभान (सीकरी)वहीं, इससे पहले यूपी चुनावों के उम्मीदवारों को लेकर रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह के आवास पर दिनभर बैठकों का दौर चला था। उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई थी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, ओम माथुर, सुनील बंसल, केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। शाम चार बजे तक चली बैठक में सभी सातों चरणों की प्रमुख सीटों पर चर्चा की गई।
 
ये पार्टियां कर चुकी हैं उम्मीदवारों की घोषणा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने में सबसे आगे बसपा है। पार्टी ने अब तक कुल 401 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वहीं, वामदलों ने रविवार को प्रत्याशियों की घोषणा की। समाजवादी पार्टी की ओर से मुलायम-अखिलेश खेमों ने अब तक कई उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
 
सात चरणों में होने हैं यूपी चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव इस बार सात चरणों में कराया जा रहा है। पहला चरण 11 फरवरी से शुरू होकर अंतिम चरण 08 मार्च को खत्म होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 11 मार्च को आएगा। 
पहला चरण: 11 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर मतदान
दूसरा चरण: 67 सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होगा
तीसरा चरण : 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगा
चौथा चरण: 53 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा
पांचवा चरण: 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा
छठा चरण: 15 तारीख को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है और 4 मार्च को मतदान होगा
सातवां चरण: आखिरी फेज में 7 जिलों में 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा अगली स्लाइड में पढ़ें कि कितने चरण में होंगे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »