25 Apr 2024, 14:47:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दो नाबालिगों ने किया गैंगरेप, नाबालिग लड़की को हुआ बच्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 4:02PM | Updated Date: Jan 11 2017 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में भीषण दर्द से जूझ रही 16 वर्षीय एक लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां खुलासा हुआ कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया।

नाबालिग लड़की कचरा बीनने का तथा छोटा मोटा का काम करती है। पुलिस ने 29 दिसंबर को सड़क किनारे उसे भीषण दर्द से तड़पते देखा।
उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि लड़की गर्भवती है और 31 दिसंबर को उसने एक लड़की को जन्म दिया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने कुछ महीने पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसने पुलिस को उसके नाम भी बताए।

पुलिस ने कल दो नाबालिगों को पकड़ा और लड़की ने दोनों की पहचान की। डीसीपी :पूर्वी: ओमवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि लड़की को परामर्श दिया जा रहा है। पुलिस नाबालिग को नौकरी दिलाने की भी कोशिश कर रही है ताकि वह खुद और अपने बच्चे का खयाल रख सके। पुलिस ने बताया कि वह मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के आस-पास सड़कों पर भटकती है और खाने के लिए भीख मांगती है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »