29 Mar 2024, 00:07:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

बयान में किसी खास समुदाय का नाम नहीं लिया: महाराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 12:59PM | Updated Date: Jan 11 2017 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उन्नाव से (भारतीय जनता पार्टी भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने अपने हाल के विवादित बयान पर कहा है कि उन्होंने किसी खास समुदाय का नाम नहीं लिया।

साक्षी महाराज ने पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के मेरठ में संतों के एक समारोह के दौरान बयान दिया था कि देश की जनसंख्या बढाने में चार बीबी, 40 बच्चों का योगदान अधिक है। उनके इस बयान को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया था जिसका उन्हें आज 11 बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया था।

चुनाव आयोग से मिले नोटिस पर अपना पक्ष रखने आये साक्षी महाराज ने कहा कि इस बयान में मैंने किसी खास समुदाय का नाम नहीं लिया। 

साक्षी महाराज ने कहा, मैं संतों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहा था और यह कोई राजनीतिक रैली नहीं थी। मैंने किसी समुदाय का नाम नहीं लिया। मैंने चार बच्चे के लिए जब कहा था तब भी बवाल मचा था और अब 40 बच्चें नहीं करने के लिए कह रहा हॅू तभी बवाल मचा है।              

उन्होंने कहा कि मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया और किसी समुदाय का नाम नहीं लिया। जनसंख्या पर नियंत्रण लगना चाहिए। महिलाए कोई बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं है।

निर्वाचन आयोग को जवाब देने के बाद मीडिया से बातचीत में  साक्षी महाराज ने कहा कि उनकी टिप्पणी किसी धर्म के विरूद्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी 16 हजार शादियां की थी।

साक्षी महाराज ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम है। संवाददाताओं के यह पूछने पर कि क्या वह अपने बयान पर खेद व्यक्त करेंगे। भाजपा सांसद ने कहा, किस बात का खेद जब कोई गलत बयान ही नहीं दिया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »