25 Apr 2024, 14:34:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे हामिद अंसारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2016 2:19PM | Updated Date: Sep 25 2016 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी नाईजीरिया और माली के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे। यह दौरा सोमवार से शुरू होगा। इसका उद्देश्य पश्चिमी अफ्रीका के इन दो देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। उप राष्ट्रपति येमी ओसिनबाजो के निमंत्रण पर अंसारी सबसे पहले नाईजीरिया पहुंचेगे।
  
यात्रा के दूसरे चरण में अंसारी 29 सितंबर को माली जाएंगे। इस देश का भारत की ओर से यह पहला उच्च स्तरीय दौरा है। उन्हें इस देश के प्रधानमंत्री मोदिबो केयटा ने आमंत्रित किया है। उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सलमा अंसारी, वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चार सांसद और कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।
  
अबुजा में अंसारी नाईजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहरी, ओसिनबजो, सीनेट के अध्यक्ष और प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। वे नाईजीरिया के नेशनल डिफेंस कॉलेज में संबोधन भी देंगे। वे लागोस के गवर्नर से भी मुलाकात करेंगे और लागोस विश्वविद्यालय में संयुक्त व्यापारिक फोरम को संबोधित करेंगे।
  
अंसारी अबुजा में भारतीय उच्चायोग के चांसरी कांप्लेक्स का उद्घाटन करेंगे और अबुजा तथा लागोस में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे।
  
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया, उप राष्ट्रपति के दौरे (नाईजीरिया) का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देना, द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों का और विस्तार करना तथा उनमें विविधता लाना है और साझा हितों के मुद्दों पर साझेदारी के नए रास्ते और मौके तलाशने हैं। माली में अंसारी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और नेशनल एसेंबली को संबोधित करेंगे।


 
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »