24 Apr 2024, 07:04:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

नजफगढ़ में एयर एंबुलेंस की क्रेश लैंडिंग, 7 लोग थे सवार, 2 जख्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2016 3:42PM | Updated Date: May 24 2016 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एयर एम्बुलेंस क्रैश होने की खबर है। यह मेडिकल प्लेन पटना से दिल्ली आ रहा था। प्लेन में एक महिला समेत सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग सुरक्षित हैं और दो घायल हुए हैं। C90 प्लेन फार्मा कंपनी का है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्लेन के इंजन में खराबी होने के कारण ये हादसा हुआ। दोनों घायलों को राव तुलाराम अस्पताल ले जाया गया है। एंबुलेंस एक मरीज मौजूद था। हादसे के बाद घटनास्थल के पास अफरा-तफरी का महौल है।

बताया जा रहा है कि एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करते समय यह हादसा हुआ। पायलट ने इसे बेहद सावधानी से लैंड करवाया, नहीं तो नुकसान ज्यादा हो सकता था।  मंगलवार को 2 बजकर 45 मिनट पर यह हादसा हुआ।

पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह के मुताबिक यह एयर एंबुलेंस में जगदीश मेमोरियल एयरपोर्ट से देवेंद्र नाम के मरीज को दिल्ली ले जाया जा रहा है था। मरीज को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाया जाना था।

पायलट ने मुझे प्लेन का एक इंजन फेल होने की सूचना दी थी। उसके कुछ देर बाद ही प्लेन का दूसरा इंजन भी बंद हो गया। जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी।
 
हादसे की होगी जांच
केंद्रीय विमानन मंत्री महेश शर्मा ने हादसे की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी कि किन परिस्थिती में प्लेन के दोनों इंजन फेल हो गए। उन्होंने कहा कि एक साथ दोनों इंजन फेल हो जाना चिंता का विषय है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »