24 Apr 2024, 05:38:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

सड़क दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 11:23PM | Updated Date: May 6 2016 11:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शुक्रवार शाम दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सुब्रतो पार्क इलाके में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह अपनी मोटरसाइकिल से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जा रहे थे। शहरी विकास, आवासीय एवं शहरी गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री को एम्स ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
 
एम्स के सूत्रों ने बताया कि उन्हें कोहनी में चोट लगी है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने साथ ही बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। सुप्रियो अपनी बेटी को लेने हवाईअड्डे जा रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी कार उनकी क्रूजर मोटरसाइकिल के पीछे थी। अधिकारी ने बताया कि अचानक मोटरसाइकिल से मंत्री का नियंत्रण हट गया और उनकी मोटरसाइकिल ने एक एसयूवी को पीछे से टक्कर मार दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »