18 Apr 2024, 23:45:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजनाथ सिंह बोले- लश्कर मुखिया हाफिज के समर्थन से हो रहा है JNU प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2016 3:23PM | Updated Date: Feb 14 2016 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) विवाद और तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मामले को आतंकी हाफिज सईद से जोड़ दिया है। उन्होंने आज कहा कि JNU में जो भी हुआ उसे लश्‍कर के आतंकवादी हाफिज सईद का समर्थन प्राप्त हुआ है, जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
इससे पहले शनिवार को बीजेपी ने JNU के छात्र नेता की गिरफ्तारी की आलोचना पर राहुल गांधी और विपक्ष को जमकर कोसा और कहा था कि वे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की भाषा बोल रहे हैं, यह शहीदों का अपमान है, जिससे राष्ट्र विरोधी ताकतों का मनोबल बढ़ेगा।
 
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा था कि कांग्रेस एवं उसके नॉन-सीरियस पॉलिटिशियन युवराज राहुल गांधी हाफ़िज़ सईद जैसे आतंकवादियों की भाषा न बोलें। उन्होंने लिखा कि यह हमारे शहीदों एवं सशस्त्र बलों का अपमान है, जो सीमा पर जाकर अपने प्राणों का बलिदान करते हैं।
 
श्रीकांत शर्मा ने लिखा कि जेएनयू की स्वायत्तता को सबसे पहले ठेस तो राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वों ने पहुंचाई है। अब राहुल गांधी एंड कंपनी इसको ठेस पहुंचा रही है। राहुल गांधी की दिक्कत यह है कि वह पब्लिक से डिस्कनेक्टेड, अहंकार में डूबे रहते हैं, इसलिए वह नकारात्मक राजनीति पर उतर आए हैं।
 
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर जेएनयू परिसर में संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी के खिलाफ आयोजित किए गए कार्यक्रम के संदर्भ में चल रही जांच के बारे में उनहें जानकारी दी। इस मामले के संदर्भ में JNU छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »