28 Mar 2024, 16:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नौकरियों पर बात करने से कतराती है केंद्र सरकार: प्रियंका गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 12:51PM | Updated Date: Jan 28 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने गत पांच वर्षों में 3.64 करोड़ नौकरियां जाने से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर सोमवार को दावा किया कि इतने बड़े पैमाने पर रोजगार खत्म होने की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार नौकरियों पर बात करने से कतराती है।

प्रियंका गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।' उन्होंने दावा किया, 'बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा यह है कि 3 करोड़ 64 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। तभी तो सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »