28 Mar 2024, 17:43:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने की विजयवर्गीय के बयान कड़ी की निंदा, कहा- विजयवर्गीय का बयान निंदनीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 6:42PM | Updated Date: Jan 25 2020 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कपड़ों से पहचान’ वाली टिप्पणी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता कैलाश विजय वर्गीय ने विवादित बयान दिया है जिसकी कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। विजयवर्गीय ने कथित रूप से एक बयान में कहा था कि वह अपने घर पर काम कर रहे कुछ मजदूरों के पोहा खाने के तरीके से समझ गये थे कि वे बंगलादेशी घुसपैठिए हैं। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि नागरिकता को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने जो बयान दिया है, वह निंदनीय है।
 
उन्हें कम से कम एक बार तो यह सोचना चाहिए था कि नागरिकता कानून को लेकर देश में हो रहे आंदोलनों के बीच वह जो बयान दे रहे हैं उसका देश की जनता पर कि तरह का प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खबरों के अनुसार वह जिस भोजन ‘पोहा’ को लेकर यह टिप्पणी कर रहे थे, उन्हें यह भी मालूम होना चाहिए था कि पोहा इस देश का भी भोजन है। पोहा हमारे देश के लोग आज से नहीं बल्कि लंबे अर्से से खाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इसी तरह के बयानों को देखते हुए देश की जनता भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं करती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »