29 Mar 2024, 14:36:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केजरीवाल को चुनौती देने वाले सुनील समेत कई प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 1:05AM | Updated Date: Jan 22 2020 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और इसकी सहयोगी जनता दल (यूनाईटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी के कई प्रत्याशियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को अपने दल-बल के साथ नामांकन पत्र दाखिल किये।  नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में भाजपा के नयी दिल्ली सीट से उम्मीदवार सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल भी शामिल हैं। भाजपा के सुनील एवं कांग्रेस के रोमेश का मुकाबला दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से होगा। केजरीवाल ने भी सात घंटे की प्रतीक्षा के बाद आज ही नामांकन दाखिल किया। आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नयी दिल्ली सीट से केजरीवाल को नामांकन पत्र भरने से पहले करीब सात घंटे तक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रतीक्षा करनी पड़ी।
 
इस सीट पर चुनाव को त्रिकोणीय बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने युवा चेहरे रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा है। नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा नेताओं में लक्ष्मी नगर से श्री अभय कुमार वर्मा, तिलक नगर से श्री राजीव बब्बर, मॉडल टाउन विधानसभा से कपिल मिश्रा, तुगलकाबाद विधानसभा से प्रदेश मंत्री विक्रम बिधूड़ी, नई दिल्ली से युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव, दिल्ली कैन्ट विधानसभा से पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने नामाकंन दाखिल किया। नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सांसद विजय गोयल, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, गौतम गम्भीर, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी श्री संजय मयूख सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »