20 Apr 2024, 15:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीरेंद्र सिंह ने किया दावा, क‍हा- दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:20AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने आज दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत होगी। सिंह यहां डूमरखा कलां में अपने आवास पर पार्टी के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह स्थानीय निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव में दिल्लीवासियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया, उसी तर्ज पर विस चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लोग इस बार बदलाव के मूड में है और कहा कि आम आदमी पार्टी के झूठे वायदों में दिल्लीवासी नहीं आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »