29 Mar 2024, 19:32:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में आदर्श आचार संहिता के 116 मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 4:10PM | Updated Date: Jan 17 2020 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के आठ फरवरी को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए तैनात विभिन्न एजेंसियों ने अवांछनीय तत्वों पर शिकंजा और कस दिया है। अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में 116 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है जबकि आबकारी कानून में 376 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। आम आदमी पार्टी के खिलाफ एमसीसी उल्लंघन के नौ, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध क्रमश: चार तथा एक मामला दर्ज किया गया है। एमसीसी के नौ मामलों में आप पार्टी पर आठ प्राथमिकी दिल्ली संपत्ति विरुपण कानून के तहत और एक प्रविष्टी दर्ज की गई है। कांग्रेस पर दो प्राथमिकी दिल्ली संपत्ति विरुपण कानून और भाजपा पर इसी कानून के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांग्रेस पर दो प्रविष्टी भी लिखी गई हैं।

कार्यालय के अनुसार आबकारी कानून के तहत 371 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 376 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हथियार कानून के तहत 140 प्राथमिकी दर्ज हुई है और 156 व्यक्ति पकड़े गए हैं। दिल्ली पुलिस कानून के तहत 40613 और अपराध दंड प्रक्रिया संहित की विभिन्न धाराओं में 1855 लोगों पर कार्रवाई की गई है  इसके अलावा 163 गैर लाइसेंसी  हथियार और 245 कारतूस, विस्फोटक जब्त किए गए हैं। चुनावों की घोषणा के बाद से पूरी दिल्ली में चार लाख 46 हजार 764 होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर हटाये जा चुके हैं। राजधानी में  पंद्रह जनवरी तक देश में निर्मित विदेशी शराब की 47 बोतलें, 318 अद्धे और 28487 पौव्वे जबकि देशी मदिरा की 502 बोतलें, 194 अद्धे और 95654 पौव्वे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 375 बीयर की बोतलें जब्त की गई हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »