25 Apr 2024, 20:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 2:58PM | Updated Date: Nov 22 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में  वायु की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब है और  शुक्रवार दोपहर तक वायु का औसत गुणवत्ता सूचकांक 360  दर्ज किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इस हफ्ते के शुरू में वायु की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ था लेकिन शुक्रवार से वायु की गुणवत्ता में फिर से गिरावट आ सकती है।
 
इसका कारण हवाओं की रफ्तार में कमी आना बताया जा रहा है जिससे प्रदूषक तत्व वातावरण में निचले स्तर तक ही रह जाते हैं। आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत रहा। कम तापमान तथा अधिक नमी की वजह से भी वायु की गुणवत्ता में और गिरावट आ जाती है। सुबह सैर पर गए लोगों ने सांस लेने में शिकायत और बैचेनी  की शिकायत की थी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »