29 Mar 2024, 13:18:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केजरीवाल ने मुख्यमंत्री सैप्टिक टैंक सफाई योजना घोषित की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 6:27PM | Updated Date: Nov 16 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सैप्टिक टैंक सफाई योजना की घोषणा की जिसके तहत दिल्ली जल बोर्ड प्रशिक्षित कर्मियों के साथ 80 ट्रक तैनात करेगा जो पूरी राजधानी में सैप्टिक टैंक की सफाई और उनका रखरखाव सुनिश्चित करेंगे। केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस योजना के तहत यमुना नदी में दूषित जल जाने से रोकने में मदद मिलने के अलावा सैप्टिक शिष्ट प्रबंधन के साथ सफाई कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अधिकृत एवं अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले करीब 45 लाख नागरिक सेप्टिक टैंक पर निर्भर हैं। इन नागरिकों को सीवर पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां एक ओर पूरी दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों में सीवेज पाइपलाइन डालने का कार्य जारी है वहीं दूसरी ओर सुरक्षित साधनों के माध्यम से सैप्टिक टैंक की सफाई सुनिश्चित किया जाना भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सैप्टिक टैंक सफाई योजना से सैप्टिक टैंक से शिष्ट एकत्र करने के साथ ही इसका सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में निस्तारण सुनिश्चित होगा और सैप्टिक टैंक की सफाई का काम सभी सुरक्षा उपकरणों के जरिए प्रशिक्षित कर्मियों के माध्यम से कराया जा सकेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »