28 Mar 2024, 20:21:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकारी उपायों से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी : वेंकैया नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 3:00AM | Updated Date: Nov 12 2019 3:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार के उपायों से आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और घरेलू सकल उत्पाद में वृद्धि दर्ज होगी। नायडू ने यहां ‘ 21 वें जेआरडी टाटा स्मारक व्याख्यान’ में कहा कि सरकार ने निवेश बढ़ाने, पूंजी प्रवाह को प्रोत्साहन देने और जीडीपी को गति देने के लिए कई कदम उठायें हैं जिनका प्रभाव आने वाले महीनों में दिखायी देगा। भारतीय अर्थव्यवस्था में आगामी 10 वर्षों के दौरान प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था के रुप में उभरने की क्षमता है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने अंतर्राष्ट्रीय मानकों में सुधार किया है और देश में कारोबार करना आसाल हो रहा है। यह सरकार के उपायों से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में भारत 14 अंकों के सुधार के साथ 63 वें स्थान पर आ गया है। इस सूची में 190 देश शामिल है। उप राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि न केवल कारोबार के माहौल में सुधार होना चाहिए बल्कि जीवन भी सरल होना चाहिए। सरकार के सुधारों और उपायों का लक्ष्य आम आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। उन्होंने उज्जवला, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत और जन धन योजना का जिक्र किया और कहा कि इनका मकसद आम आदमी को सशक्त करना और भारत की विकास गाथा में सक्रिय सहयोगी बनाना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »