19 Apr 2024, 12:42:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनपसंद गाना ना बजाने पर डीजे वाले बाबू के पेट में घोंपा चाकू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 1:39PM | Updated Date: Nov 11 2019 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मनपसंद गाना ना बजाने पर एक युवक ने डीजे वाले को चाकू मार दिया। पब्लिक ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घायल की पहचान 27 साल के सागर के तौर पर हुई है। वह परिवार के साथ मंगोलपुरी में रहते हैं। उनका डीजे का काम है। देर रात उसने मंगोलपुरी के ब्लॉक बी में एक कार्यक्रम में डीजे लगाया हुआ था। देर रात एक युवक डीजे पर काम कर रहे सागर के पास आया और गाना बजाने के लिए कहने लगा। सागर ने कहा कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाते हैं। इस बात को लेकर आरोपी और सागर में बहस होने लगी। इतने में चाकू निकाल कर सागर के पेट में मार दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर धर दबोचा। हमले में घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »