25 Apr 2024, 19:46:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वकीलों से बातचीत के लिए दिल्ली पुलिस ने गठित की टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:05AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली उच्च न्यायालय का अनुपालन करते हुए वकीलों के साथ विवाद को सुलझाने के लिए वकीलों की संस्था से बातचीत करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गठित की है। इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की मौजूदगी में रविवार शाम वकीलों और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में न्यायिक जांच जारी है। इसलिए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी।  

बैजल ने बैठक के दौरान विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारियों और वकीलों से बातचीत को जारी रखने की अपील की। गौरतलब है कि दो नवंबर को तीस हजारी कोर्ट परिसर में हुई हिंसा और उसके बाद अन्य अदालतों में पुलिस के साथ मारपीट की घटनाओं के बाद पुलिस ने मंगलवार को दिनभर प्रदर्शन किया था। वकीलों का संघ सोमवार से अदालतों के बहिष्कार कर रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »