24 Apr 2024, 22:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहयोगी पार्टी के साथ शिवसेना का व्यवहार गलत : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 1:07AM | Updated Date: Nov 9 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सहयोगी पार्टी शिवसेना पर गलत व्यवहार करने और मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखने को लेकर शुक्रवार को उसकी आलोचना की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जब आप कहते हैं कि भाजपा को हमारे आगे झुकना होगा, ऐसे रवैये से कोई भी रिश्ता नहीं टिक सकता। पिछले एक सप्ताह से मीडिया के जरिए अपनी बात रखने का तरीका गठबंधन के रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है।’’  उल्लेखनीय है कि संतोष को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का करीबी माना जाता है। इससे पहले आज मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडनवीस ने राजभवन जाकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया था। 

फडनवीस ने अपना इस्तीफा देने के बाद कहा, ‘‘राज्यपाल ने मेरा त्यागपत्र मंदूर कर लिया है। मैं महाराष्ट्र के लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे पांच वर्ष तक सेवा करने का मौका दिया।’’  चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से ही शिवसेना 50-50 फार्मूले पर अड़ी हुई है जिससे दोनों पार्टियों के बीच दूरियां बढ़ गयी थी। दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था और गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ था लेकिन शिवसेना की मांग को लेकर अभी तक सरकार गठित नहीं हो पायी है। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों में भाजपा 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर रह गयी जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »