25 Apr 2024, 05:37:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूकंप से बचाव पर शंघाई सहयोग संघ की बैठक संपन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 12:35AM | Updated Date: Nov 8 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भूकंप से बचाव और राहत अभियानों के संबंध में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा आयोजित शंघाई सहयोग संघ (एससीओ) के सदस्य देशों का चार दिन का संयुक्त अभ्यास आज संपन्न हो गया। एससीओ के सदस्य देशों चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस , पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने अभ्यास में हिस्सा लिया जबकि मंगोलिया इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुआ। संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेन्सियों के प्रतिनिधि भी अभ्यास के मौके पर मौजूद थे। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
 
सोमवार से शुरू हुए अभ्यास में सदस्य देशों ने भूकंप की स्थिति में राहत और बचाव अभियानों की तैयारियों और प्रक्रियाओं को साझा किया। सभी ने अपने अनुभवों को भी एक दूसरे के साथ बांटा। राय ने कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और सभी स्तर पर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस बात पर बहुत जोर है कि प्राकृतिक आपदाओं के जोखिमों और उनसे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए हर संभव तैयारी और कदम उठाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यासों का आयोजन सराहनीय कदम है क्योंकि इनसे सदस्य देशों को इनसे परस्पर लाभ होता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »