25 Apr 2024, 03:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस और वकीलों के बीच बैठक बेनतीजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 12:29AM | Updated Date: Nov 8 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तीस हजारी अदालत परिसर की घटना के बाद पुलिस और वकीलों के बीच उत्पन्न गतिरोध को खत्म करने के लिए पुलिस अधिकारियों और बार एसोसिएशन के बीच गुरुवार शाम हुई बैठक में कोई हल नहीं निकला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश खुराना ने शाम को यहां अलीपुर मार्ग स्थित गवर्नमेंट ऑफिसर्स मेस में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी। इस बैठक में तीस हजारी की घटना पर चर्चा होनी थी लेकिन डिस्ट्रिक्ट्स बार एसोसिएशन की समन्वय के पदाधिकारी भी बैठक के लिए पहुंच गए।
 
इन पदाधिकारियों को लगा था दिल्ली में पुलिस और वकीलों के बीच जारी गतिरोध को दूर करने पर चर्चा होगी। संवादहीनता के कारण बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि आज की बैठक सिर्फ तीस हजारी अदालत में उत्पन्न गतिरोध को दूर करने के लिए था बाकी अन्य अदालतों के मामलों के लिए अलग से बैठक होगी। ऑल बार एसोसिएशन समन्यवय समिति के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने हालांकि कहा है कि वार्ता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मौजूद नहीं करने के कारण समन्वय समिति ने पुलिस के साथ होने वाली बैठक को रद्द कर दिया।
 
गौरतलब है कि दो नवंबर को तीस हजारी कोर्ट परिसर में हुई हिंसा और उसके बाद अन्य अदालतों में पुलिस के साथ मारपीट की घटना हुयी थी। पुलिस ने मंगलवार को दिनभर विरोध प्रदर्शन था।  दिल्ली की सभी जिला अदालतों में आज भी वकील हड़ताल पर रहे और कोई कामकाज नहीं हो सका। पुलिसवालों ने भी अपनी सुरक्षा का खतरा मानकर कोर्ट परिसर से दूरी बनाए रखी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »