28 Mar 2024, 17:16:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘बॉयोफैक’ इंडिया एक्सपो में आगंतुकों को लुभा रहे छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 7:19PM | Updated Date: Nov 7 2019 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडिया-एक्सपो सेंटर ग्रेटर नोएडा में आयोजित जैविक और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद (बॉयोफैक) मेले में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पाद विशेषकर हर्बल चाय यहां आगंतुकों की दिलचस्पी का केंद्र बना हुआ है। गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय ' बॉयोफैक ' इंडिया एक्सपो के 11 वें संस्करण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जैविक उत्पादों को प्रदर्शनी-सह-बिक्री के लिए रखा गया है।

 

इनमें छत्तीसगढ़ में जैविक खेती से संबंधित उत्पाद जैसे जैविक चावल, दालें, हर्बल चाय, मसाले, बस्तर की इमली, फ्लैक्ससीड, ड्रमस्टिक्स से बने टैबलेट, कैप्सूल, पाउडर, तेल, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और औषधीय उत्पाद प्रमुख हैं। विशेष रूप से हर्बल फिटनेस चाय यहां आने वाले लोगों को लुभा रहे हैं। मेले में नेपाल, कनाडा, पोलैंड और अन्य देशों ने भी अपने स्टाल लगाये हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »