24 Apr 2024, 01:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में तेवतिया गिरोह का सरगना प्रिंस गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 11:33AM | Updated Date: Oct 17 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने गुरुवार को तड़के यहां संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तेवतिया गिरोह के सरगना एवं कुख्यात बदमाश प्रिंस तेवतिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस के मुताबिक द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास सुबह 05:20 बजे तेवतिया गिरोह के कुख्यात सरगना प्रिंस को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके गिरोह का एक अन्य सदस्य प्रमोद फरार हो गया। इस दौरान 13 राउंड गोलियां चलायीं गयीं। हाल ही में तेवतिया गैंग ने नंदू गिरोह के साथ हाथ मिलाया है।
 
हत्या और हत्या के प्रयास के आधा दर्जन से अधिक मामलों के आरोपी प्रिंस ने अपनी पैरोल तोड़ी थी। पुलिस ने कहा कि वह दक्षिण दिल्ली में जबरन वसूली गिरोह चलाने में भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान चलायी गयी 13 गोलियों में से, पांच राउंड आरोपी लोगों ने चलायीं जबकि आठ राउंड पुलिस ने फायर किए। प्रमोद को पकड़ने के प्रयास जारी है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जबकि प्रिंस को अस्पताल ले जाया गया है क्योंकि उसके पैर में चोट लगी है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »