24 Apr 2024, 06:36:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्टरलाईट पॉवर को जम्मू कश्मीर पारेषण परियोजना के लिए उत्कृष्ठता पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:01AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिजली पारेषण सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी स्टरलाईट पॉवर को जम्मू कश्मीर में  नॉर्दर्न रीज़न स्ट्रेंथनिंग स्कीम के लिए ग्लोबल प्रोजेक्ट उत्कृष्ठता पुरस्कार से नवाजा गया है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि बडी परियोजना श्रेणी में उसे स्वर्ण पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार मैक्सिको में आयोजित 31 वीं आईपीएमए वर्ल्ड कांग्रेस में दिया गया। एनआरएसएस-29 परियोजना देश में चालू किए गए बड़े एवं सबसे कठिन क्षेत्रों में निजी पारेषण परियोजना थी।
 
राष्ट्रीय महत्व का यह 414 किलोमीटर लंबा ट्रांसमिशन कॉरिडोर स्थान एवं मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए बनाया गया। स्टरलाईट पॉवर ने टेक्नॉलॉजी का उपयोग करते हुए स्थानीय समुदायों के साथ संलग्नता एवं सामंजस्य के साथ निर्धारित समय से पहले इस परियोजना को पूरा किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी वर्ष फरवरी में इस परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »