25 Apr 2024, 02:26:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चावला ने सीजीए का कार्यभार ग्रहण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 2:29PM | Updated Date: Oct 16 2019 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) अधिकारी जे.पी.एस. चावला ने आज यहां वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में नए महालेखा नियंत्रक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। चावला, जो 1985-बैच के भारतीय सिविल लेखा सेवा अधिकारी हैं, को 15 अक्टूबर, 2019 से नियमित आधार पर वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के पद पर नियुक्त किया गया है।  श्री चावला एक सितंबर, 2019 से सीजीए के रूप में कार्य कर रहे हैं।
 
उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियंिरग में स्रातक (बीई) किया है। सिविल सेवा में आने से पहले  चार वर्षों तक सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग उपक्रमों, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) के साथ कार्य किया है। अपने 34 वर्षों के कैरियर के दौरान उन्होंने प्रसार भारती, शहरी विकास, नागरिक उड्डयन और पर्यटन तथा कृषि जैसे कई मंत्रालयों में विभिन्न स्तरों पर विभिन्न कैडर पदों पर कार्य किया है। उन्होंने प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के साथ भी काम किया है ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »