18 Apr 2024, 12:28:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गेल खरीदेगा खादी आयोग से गिफ्ट कूपन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:48AM | Updated Date: Oct 15 2019 1:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड त्योहारों के अवसर पर देशभर में फैले अपने 23 हजार 504 कर्मचारियों में बांटने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग से गिफ्ट कूपन खरीदेगी। आयोग ने सोमवार को यहां बताया कि गेल ने आयोग को 5.88 करोड़ रुपए के कूपन देने का आर्डर दिया है। गेल की योजना अपने प्रत्येक कर्मचारी को 2500 रुपए मूल्य का कूपन देने की है। प्रत्येक कूपन के बदले गेल के कर्मचारी 3250 रुपए के खादी उत्पाद खरीद पायेंगे।
 
इन कूपनों को पूरे वर्ष देशभर में  कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। गेल के कर्मचारियों की सुविधा के लिए खादी आयोग उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पाटा और मध्य प्रदेश के गुना जिले के विजयपुर और झाबुआ शहर में विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन करेगा। इन तीन स्थानों पर गेल के सर्वाधिक कर्मचारी हैं। दोनों संस्थानों के बीच इस आशय के सहमति पत्र पर 10 अक्टूबर को हस्ताक्षर किये गये थे। गिफ्ट कूपनों का वितरण इस सप्ताह के अंत तक हो जाएगा। आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा है कि इससे न केवल शिल्पकारों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि लाखों उद्यमियों को भी लाभ होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »