29 Mar 2024, 12:14:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अंतरराज्यीय तस्कर से 5 पिस्टल एवं 500 कारतूस बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:43AM | Updated Date: Sep 23 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्पेशल सेल की टीम ने हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय रैकिट के एक बड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 सेमी आॅटोमेटिक पिस्टल और 500 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी दिल्ली एनसीआर में लंबे समय से सक्रिय था। उसे हथियार की यह खेप स्थानीय गिरोह तक पहुंचानी थी, लेकिन वह स्पेशल सेल की गिरफ्त में आ गया। डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक, आरोपी की पहचान हापुड़ निवासी कुंवरपाल के रूप में हुई है। उसे पकड़ने के लिए काफी समय से टीम लगी हुई थी। जांच में पता चला कि आरोपी यूपी के गजरौला से हथियार और कारतूस लेकर आया था। वह दिल्ली-एनसीआर में हथियारों की सप्लाई देता था। पुलिस अब उसके गैंग के बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आरोपी ने बताया कि वह 5 साल से इस धंधे में है। वह यूपी के हसनपुर निवासी प्रदीप नाम के शख्स से हथियार खरीदता है। वह 10 हजार रुपए में पिस्टल खरीदकर दिल्ली में अपराधियों को 15 हजार रुपए में बेचता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »