24 Apr 2024, 11:36:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा एनआरजी स्टेडियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 8:37PM | Updated Date: Sep 22 2019 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ के शुरू होने से पहले ही  एनआरजी स्टेडियम में लोगों में भारी उत्साह दिखायी दिया और स्टेडियम ‘मोदी’ -‘मोदी’ के नारों से गूंज उठा । यह पहला मौका है जब इस तरह के किसी कार्यक्रम में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोदी के साथ एक ही मंच पर होंगे और अमेरिकी तथा भारतीय नागरिकों से रूबरू होंगे। इस ऐतिहासिक शो में कोई अमेरिकी राष्ट्रपति  पहली बार किसी विदेशी नेता के साथ 50 हजार से अधिक लोगों की रैली को संबोधित करेंगे।  श्री मोदी के आने से लगभग दो घंटे पहले ही उत्साहित लोगों का स्टेडियम जमावड़ा हो गया और उन्होंने उत्साह में  भारत माता की जय, मोदी, मोदी तथा  ‘जब तक सूरज चांद रहेगा भारत तेरा नाम रहेगा’ के नारों से गुंजायमान कर दिया। दर्शकों में  युवा, बच्चे , महिला और बुजुर्गों सहित कलाकार शामिल थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला अमेरिकी दौरा है ।

दोनों नेताओं के संबोधन से पहले डेढ घंटे से भी अधिक समय तक दोनों देशों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। भारतीय मूल के 16 वर्षीय किशोर स्पर्श शाह इस मौके पर राष्ट्र गान जन गण मन गायेंगे। महाराष्ट्र का मशहूर नासिक ढोल  और गुजरात की लोकप्रिय गायक फाल्गुनी पाठक अपनी टीम के साथ समां बांधती नजर आयेंगी। मोदी ने ‘ूस्टन पहुंचते ही ट्विट किया, ‘‘हाउडी ‘ूस्टन। यहां चमकीली धूप निकली हुई है। इस गतिशील और ऊर्जावान शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। ’’स्टेडियम में मौजूद लोगों ने भारत अमेरिका के मजबूत होते संबंधों का स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच मित्रता तथा सहयोग बढने के प्रति उम्मीद जतायी। प्रधानमंत्री के समर्थकों ने कहा, ‘‘वह मोदी से प्रेम करते हैं, वह देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।’’ कुछ लोगों ने कहा, ‘‘मोदी महान हैं, ट्रंप महान हैं और हम भारत-अमेरिकी मित्रता के पक्षधर हैं।

 
 
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »