20 Apr 2024, 07:26:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तूफान में फंसा एयर इंडिया का विमान, सुरक्षित लैंड कराया गया, यात्री सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:40PM | Updated Date: Sep 22 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एयर इंडिया का दिल्ली से कोच्चि होते हुए तिरुवनंतपुरम जाने वाला विमान शुक्रवार को तूफान में फंस गया। जानकारी के अनुसार इस विमान में 172 यात्री सवार थे। यात्रियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा और विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एयर इंडिया का संरक्षा विभाग मामले की विस्तार से जांच कर रहा है।
 
उन्होंने बताया कि एयर इंडिया की दिल्ली से तिरुअनंतपुरम होते हुए कोच्चि जाने वाली फ्लाइट ए1467 उस समय तेज हवाओं में फंस गई जब वह तिरुअनंतपुरम से कोच्चि के रास्ते पर थी। इस दौरान यह ए321 विमान मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। उसे तुरंत उतार लिया गया और उसका निरीक्षण किया गया। इस वजह से वापसी की उड़ान करीब चार घंटे विलंबित हो गई। एक हफ्ते में हवा में ही विमान के संकट में फंसने की यह दूसरी घटना है। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि 17 सितंबर को नई दिल्ली से विजयवाड़ा जा रहा एयर इंडिया का विमान भी खराब मौसम का शिकार बना था।
 
विमान में 174 यात्री सवार थे। यह घटना तब हुई थी जब क्रू मेंबर्स यात्रियों को खाने-पीने की चीजें सर्व कर रहे थे। क्रू मेंबर्स को इस घटना के दौरान चोटें आईं और विमान को भी नुकसान पहुंचा था, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई। दरअसल, झटका इतना तेज था कि क्रू मेंबर्स खाने-पीने की चीजों समेत गिर गए थे और सारा सामान बिखर गया था। यहां तक कि शौचालय का कमोड भी टूट गया था। इस कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »