29 Mar 2024, 21:00:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास पुलिस वाहन पर गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:36PM | Updated Date: Sep 22 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मंडावली थाने क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर परिसर के बाहर रविवार को अज्ञात बदमाशों ने पुलिस बल के वाहन पर गोलीबारी कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हमलावरों की तलाश में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया है और अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस हमले में शामिल हमलवारों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »