16 Apr 2024, 19:33:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:53AM | Updated Date: Sep 22 2019 1:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार शाम कई स्थानों पर तेज बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 95 से 80 प्रतिशत के बीच रहा। शहर में शाम साढ़े पांच बजे तक रिज इलाके में 56.8 मिमी, पालम में 32.6 मिमी, लोधी रोड में 21.2 मिमी और आया नगर इलाके में 20 मिमी बारिश दर्ज की गयी। बारिश के कारण जहां एक तरफ लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं जलजमाव होने से कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, गोल डाक खाना और कश्मीरी गेट सहित कई जगहों पर यातायात धीमा हो गया। 

आसमान में बादल छाये रहने और रात में फिर बारिश होने का अनुमान है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जायेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शाम करीब छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 पर था जिसे मध्यम श्रेणी का माना जाता है। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। आकाश में बादल छाये रहेंगे तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »