28 Mar 2024, 22:06:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हवाई अड्डे पर विदेशी यात्री से पाँच किलोग्राम सोना बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 9:17PM | Updated Date: Sep 19 2019 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर एक विदेशी यात्री के पास से पाँच किलोग्राम सोना बरामद हुआ है जिसकी कीमत तकरीबन 1.90 करोड़ रुपये आँकी गयी है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बताया कि हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर प्रस्थान करने वाले यात्रियों की सुरक्षा जाँच के दौरान बुधवार रात 9.40 बजे एक विदेशी यात्री हैंड बैगेज से सोने की छह ईंटें बरामद हुईं। इनमें एक-एक किलोग्राम की चार ईंटें और 500-500 ग्राम की दो ईंटें हैं। यात्री की पहचान चीनी नागरिक पुचेंग याओ के रूप में हुई है।
 
वह एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-317 से रात 9.20 बजे हांगकांग से दिल्ली आया था और दिल्ली से उसी उड़ान में मुंबई जा रहा था। पूछताछ के दौरान वह उसके पास से बरामद सोने के बारे में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। बरामद सोने की ईंटों के साथ यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। एक अन्य मामले में इंडिगो की उड़ान से दिल्ली से इस्ताम्बुल जा रहे एक यात्री के पास से बुधवार अपराह्न 12.20 बजे तकरीबन 20 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की गयी। राजेंद्रन शामी राज नामक इस यात्री के हैंड बैग से 27,476 डॉलर और 7,960 लीरा बरामद हुये। वह इनके बारे में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उसे भी सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »