20 Apr 2024, 12:33:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्लास्टिक पर रोक को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: शेखावत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 7:20PM | Updated Date: Sep 17 2019 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि सरकार  जल्द से जल्द एक बार  उपयोग की जाने वाली प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए  प्रतिबद्ध है। शेखावत ने सुलभ इंटरनेशनल सामाजिक सेवा संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 69 वें जन्म दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक पर रोक को लेकर आम लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि अगर भारत प्लास्टिक मुक्त या आत्मनिर्भर बनाने की पहल में शामिल होता हैं, तो यह कई अन्य देशों को प्रेरित करेगा। स्वच्छता के लिए उन्होंने सुलभ संस्थान  के योगदान की सराहना की। 

उन्होंने इस अवसर पर मोदी की यात्रा की तस्वीरों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री के जन्म दिन के मौके पर ‘‘569  किलो के विशाल लड्डू’’ का अनावरण शेखावत, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और प्रसिद्ध  सामाजिक सुधारक डॉ बिंदेश्वर पाठक ने किया। पिछले साल की तरह इस साल भी सुलभ इंटरनेशनल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को 'स्वच्छ दिवस' के रूप  में मनाया। इस देश के लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में याद दिलाने  के लिए जिसे प्रधानमंत्री ने जोर दिया है। डॉ पाठक ने कहा कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरित  होकर उन्होंने 1968 में  दो-गड्ढे वाली फ्लश-टॉयलेट तकनीक का आविष्कार करने में सफल रहे  जो बाद में  सुलभ शौचालय के रूप में लोकप्रिय हुई।  पिछले 50 वर्षों से वह  स्वच्छ भारत के महात्मा गांधी सपने को पूरा  करने का प्रयास कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »