24 Apr 2024, 01:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारत ओजोन परत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: जावड़ेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:49AM | Updated Date: Sep 17 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि भारत ओजोन परत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जावड़ेकर ने विश्व ओजोन दिवस के मौके पर ट्विटर पर लिखा कि ‘‘32 साल और इलाज’’ की थीम के साथ आज विश्व ओजोन दिवस मनाया जा रहा है। यह समताप मंडल की ओजोन परत की सतत रक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में हमारे प्रयास जारी रखने की याद दिलाता है।

उन्होंने लिखा, ‘‘25वें विश्व ओजोन दिवस के मौके पर भारत ओजोन परत की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दुहराता है।’’  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ‘शीतलीकरण कार्य योजना’ शुरू करने वाले दुनिया के पहले चंद देशों में शामिल हो गया है। इसके तहत आवासीय तथा वाणिज्यिक भवनों, कोल्ड चेन, रेफ्रिजरेशन, परिवहन और उद्योग जैसे क्षेत्रों में शीतलीकरण की आवश्यकता के बारे में दीर्घावधि विजन तैयार किया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »